facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

खाद्य तेल पर सीमा शुल्क, कृषि उपकर घटा

Last Updated- December 12, 2022 | 12:16 AM IST

त्योहारों के दौरान खाद्य तेलों के दाम अधिक रहने की आशंका से केंद्र ने बुधवार को पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल की कच्ची किस्मों पर मूल सीमा शुल्क को लगभग खत्म कर दिया और इन पर मार्च 2022 तक कृषि उपकर में भी कटौती कर दी है। कुछ ही दिन पहले केंद्र ने राज्यों को तिलहन और खाद्य तेलों पर स्टॉक सीमा लगाने का अधिकार प्रदान किया था।
हालांकि व्यापारियों और बाजार पर नजर रखने वालों ने कहा है कि कटौती के इस समय का किसानों की प्राप्तियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि वे खरीफ की सोयाबीन और मूंगफली की अपनी फसलों की कटाई कर रहे हैं। हालांकि इसके साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि इससे अंतिम उपभोक्ता कीमतों पर कितना असर पड़ेगा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार पहले से ही शुल्क में कमी और इसके असर को कम करने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी कर चुके थे।
अलबत्ता घरेलू तिलहन प्रसंस्करण की प्रमुख संस्था सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) को लगता है कि अगले कुछ सप्ताहों के दौरान प्रमुख खाद्य तेलों की खुदरा कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर तक की गिरावट आ सकती है। फरवरी 2021 के बाद से आज आयात शुल्क में पांचवीं बार कमी की गई है। केंद्र ने कीमतों को कम रखने के लिए शुल्क कम किया है।
पिछली बार शुल्क कटौती की घोषणा 11 सितंबर को की गई थी, जब कच्चे तेलों पर मूल शुल्क 2.5 प्रतिशत और रिफाइंड तेलों पर 35.75 प्रतिशत कम कर दिया गया था। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक अधिसूचना में कहा है कि शुल्क में यह कटौती 14 अक्टूबर से प्रभावी होगी और 31 मार्च, 2022 तक लागू रहेगी। कच्चे पाम तेल पर अब 7.5 प्रतिशत का कृषि अवसंरचना विकास उपकर (एआईडीसी) लगेगा, जबकि कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल के लिए यह दर पांच प्रतिशत होगी। आज की इस कटौती से पहले सभी प्रकार के कच्चे और रिफाइंड खाद्य तेलों पर कृषि अवसंरचना उपकर 20 प्रतिशत था। इस कटौती के बाद पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल की कच्ची किस्मों पर प्रभावी सीमा शुल्क क्रमश: 8.25 प्रतिशत, 5.5 प्रतिशत और 5.5 प्रतिशत हो जाएगी। इसके अलावा सूरजमुखी, सोयाबीन, पामोलिन और पाम तेल की रिफाइंड किस्मों पर मूल सीमा शुल्क मौजूदा 32.5 प्रतिशत से घटाकर 17.5 प्रतिशत कर दिया गया है।

First Published - October 13, 2021 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट