facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अप्रैल-फरवरी में कृषि निर्यात 16.88 प्रतिशत बढ़ा

Last Updated- December 12, 2022 | 5:37 AM IST

भारत ने वित्त वर्ष 2020-21 में फरवरी तक 2.74 लाख करोड़ रुपये के कृथि जिंसों का निर्यात किया है। यह पिछले साल की समान अवधि में हुए 2.31 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 16.88 प्रतिशत ज्यादा है। कृषि मंत्रालय ने कहा कि  महामारी के बावजूद निर्यात बेहतर रहा है।
इसी तरह कृषि और संबंधित जिंसों का आयात भी 3 प्रतिशत बढ़ा है। 2020-21 के अप्रैल-फरवरी के दौरान यह 3 प्रतिशत बढ़कर 1,41,034 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि के दौरान 1,37,014 करोड़ रुपये था।
उल्लिखित अवधि के दौरान कोविड-19 के बावजूद कृषि कारोबार में संतुलन भारत के पक्ष में बढ़कर 1,32,579.69 करोड़ रुपये हो गया, जो इसके पहले की समान अवधि में 93,907.76 करोड़ रुपये था।
कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘भारत कई वर्षों से कृषि उत्पादों में कारोबारी अधिशेष बरकरार रखे है। यहां तक कि महामारी के कठिन दौर में भी भारत ने वैश्विक खाद्य आपूर्ति शृंखला में व्यवधान पर ध्यान नहीं दिया और लगातार निर्यात जारी रखा है।’  निर्यातित कृ षि जिंसों में गेहूं का निर्यात 3,283 करोड़ रुपये का हुआ है।

First Published - April 21, 2021 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट