facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

वित्त वर्ष 22 में 50 अरब डॉलर पार करेगा कृषि निर्यात

Last Updated- December 11, 2022 | 8:16 PM IST

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत वित्त वर्ष 22 में रिकॉर्ड 50 अरब डॉलर कृषि निर्यात के आंकड़े को पार कर जाएगा और इसमें मोटे अनाज (चावल व गेहूं), समुद्री खाद्यों, मसालों व चीनी की मुख्य भूमिका होगी।
वित्त वर्ष 23 में गेहूं के निर्यात को लेकर गोयल ने कहा कि 1 करोड़ टन से ज्यादा निर्यात का लक्ष्य हासिल किए जाने योग्य है। सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार को अभी उम्मीद है कि वित्त वर्ष 23 में कुल निर्यात दोगुना होकर करीब 1.5 करोड़ टन हो जाएगा, जो वित्त वर्ष 22 में 7 करोड़ टन था।
गोयल वित्त वर्ष 22 में कुल वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात सर्वाधिक रहने की घोषणा के लिए बुलाई गई प्रेस कान्फ्रेस को संबोधित कर रहे थे।
गोयल ने कहा, ‘ज्यादा कृषि उत्पादों के निर्यात से भारत के किसानों की क्षमता का पता चलता है, जो 1.35 अरब आबादी की जरूरतें पूरी कर रहे हैं और उसके बाद अतिरिक्त उत्पाद का निर्यात शेष दुनिया को किया जा रहा है।’
उन्होंने कहा कि 21 मार्च, 2021 तक कुल कृषि निर्यात करीब 40.35 अरब  डॉलर था, जो 21 मार्च, 2022 को ही 48.49 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर चुका है।  उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि अगले 10 दिन में निर्यात 50 अरब डॉलर पार कर जाएगा।’
गेहूं निर्यात के बारे में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश गेहूं निर्यात के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं और राज्य सरकारें सक्रियता से निर्यात को प्रोत्साहन दे रही हैं।

First Published - April 3, 2022 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट