facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एमेजॉन ने रत्नागिरी में शुरू किया अपना पहला आम संग्रह केंद्र

Last Updated- December 11, 2022 | 7:42 PM IST

रत्नागिरी के आम उत्पादक किसानों और ग्राहकों को ताजे आम उपलब्ध कराने के लिए एमेजॉन रिटेल इंडिया ने रत्नागिरी में अपना पहला संग्रह केंद्र शुरू किया है। यह संग्रह केंद्र किसानों को तेजी से भुगतान करने, उचित और पारदर्शी मूल्य निर्धारण और खेती पर मार्गदर्शन देने का काम करेगा। यह केंद्र ग्राहकों को रत्नागिरी अल्फांसो, देवगढ़ अल्फांसो, ऑर्गेनिक अल्फांसो और प्रीमियम केसर जैसे उच्च गुणवत्ता के आम खरीदने का एक बेहतर माध्यम होगा।
एमेजॉन रिटेल इंडिया के राजेश प्रसाद ने कहा कि हमारा मिशन पूरे क्षेत्र के स्थानीय किसानों को ऑनलाइन मार्केटप्लेस का लाभ उठाने और डिजिटल अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनने में उनकी मदद करना है। इससे हमारे कलेक्शन सेंटर नेटवर्क के विस्तार के साथ,  किसानों से ताज़ी और बेहतरीन गुणवत्ता वाली स्थानीय उपज खरीदने और इसे अपने ग्राहकों तक पहुंचाने में आसानी होगी। हम जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे, किसानों और सप्लाई चेन के बारे में अधिक सीखेंगे और ऐसे बुनियादी ढांचे तथा नई तकनीकें विकसित करने की दिशा में काम करेंगे जो खेतों से हमारे ग्राहकों तक संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को सरल बनाने में मदद करेंगी।
किसानों से आम प्राप्त करने के बाद, एमेजॉन रिटेल इंडिया कई चरणों में आमों की गुणवत्ता का निरीक्षण और निगरानी करने के लिए अपने संग्रह केंद्र में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करता है। ताज़े आमों को फिर प्रोसेसिंग सेंटर्स पर भेजा जाता है, जहां उन्हें छाँटा जाता है, ताकि ग्राहकों के पास के अमेजन फ्रेश फुलफिलमेंट सेंटर्स तक आमों को पहुंचाने के दौरान उन्हें सड़ने से बचाया जा सके।

First Published - April 20, 2022 | 1:20 AM IST

संबंधित पोस्ट