facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apple crop: इस साल सेब का स्वाद पड़ सकता है महंगा, इस वजह से बढ़ सकती है कीमतें

Advertisement

इस साल बीते 5 से 6 साल में सबसे कम सेब पैदा होने का अनुमान है।

Last Updated- July 06, 2023 | 6:52 PM IST

इस साल सेब का स्वाद महंगा पड़ सकता है क्योंकि सेब (Apple production) की पैदावार घट सकती है। इसकी वजह सेब की फसल पर प्रतिकूल मौसम की मार पडना है। अगले 10 से 15 दिनों में हिमाचल प्रदेश सेब बाजार में आने लगेगा। सितंबर महीने जम्मू-कश्मीर से नये सेब की आवक शुरू होगी।

हिमाचल प्रदेश में सेब का उत्पादन घटकर आधा रहने का अनुमान

भारतीय सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष रविंद्र चौहान कहते हैं कि इस सीजन में दिसंबर-जनवरी के समय जब बर्फ की जरूरत थी, तब कम बर्फ पड़ी। सेब की फसल के लिए समय पर बर्फ पडना बहुत जरूरी होता है। लिहाजा ऐसा न होने से इस साल सेब का उत्पादन पिछले साल की तुलना में घटकर आधा रह सकता है। इस साल बीते 5 से 6 साल में सबसे कम सेब पैदा होने का अनुमान है।

हिमाचल के सेब किसान व प्रोग्रेसिव ग्रोवर्स एसोसिएशन के महासचिव कुनाल चौहान ने कहा कि अप्रैल में असमय बारिश और ओले से फूल गिरने से सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। इस साल प्रतिकूल मौसम से सेब का उत्पादन घटकर 1.5 से 2 करोड़ पेटी रह सकता है। पिछले साल से 3.5 से 4 करोड़ पेटी (22-24 किलो) सेब पैदा हुआ था।

संघ के महासचिव व कश्मीर के सेब किसान अब्दुल अहद रथर ने बताया कि कश्मीर में भी इस साल मौसम सेब की फसल के अनुरूप नहीं रहा है। जिससे कश्मीर में भी सेब की पैदावार घट सकती है। कश्मीर में सितंबर महीने से नये सेब की आवक शुरू होगी।

उत्पादन घटने से इस साल महंगा बिकेगा सेब

रविंद्र चौहान कहते हैं कि सेब का उत्पादन घटने से इस साल इसकी किसानों को कीमत ज्यादा मिल सकती है। इस साल किसानों को 2,000 से 2,200 रुपये पेटी सेब के औसत भाव मिल सकते हैं। पिछले साल औसतन 1,200 से 1,600 रुपये पेटी भाव मिले थे।

कुनाल चौहान ने भी कहा कि इस साल किसानों को सेब की ज्यादा कीमत मिलने वाली है। लेकिन फसल कम होने से कुल कमाई पिछले साल से कम रह सकती है। रविंद्र ने कहा कि अगले कुछ दिनों में अगेती किस्म के सेब की आवक होने लगेगी और अगले महीने सेब की आवक जोर पकड़ने लगेगी।

Also Read: टमाटर 150 रुपये पार, फिर भी नहीं भर रही है किसानों की जेब

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 6:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement