facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

विदेश जाएगा नीलामी का कोयला

Last Updated- December 12, 2022 | 3:46 AM IST

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अपने खरीदारों को ई-नीलामी के माध्यम से खरीदे गए कोयले के निर्यात की अनुमति दे दी है। सीआईएल ने अपनी ई-नीलामी से कोयले की बिक्री की नीति में बदलाव किया है और हाजिर ई-नीलामी व विशेष हाजिर ई-नीलामी आउटलेट्स के माध्यम से खरीदे गए कोयले के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है।
कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से ई-नीलामी प्लेटफॉर्म पर कारोबार की मात्रा बढ़ेगी।
सीआईएल ने एक बयान में कहा है कि प्रावधानों के मुताबिक ई-नीलामी के तहत खरीदे गए कोयले का इस्तेमाल देश के भीतर ही किया जा सकता था और इसका निर्यात नहीं किया जा सकता था, जिसमें अप संशोधन किया गया है और अब इन दो नीलामियों की श्रेणी वाले इस शुष्क ईंधन के निर्यात के रास्ते खोल दिए गए हैं।  
सीआईएल ने कहा है कि 2007 में ई-नीलामी की व्यवस्था पेश किए जाने के बाद से यह अपने तरह की अलग प्रगति है। सीआईएल ने अपने बिजली, स्टील, लौह और अन्य क्षेत्रों के ग्राहकों के साथ दीर्घावधि ईंधन आपूर्ति समझौता (एफएसए) किया है। इसके अलावा कंपनी नियमित रूप से अतिरिक्त कोयले की ई-नीलामी करती है। खरीदार अधिसूचित मूल्य के ऊपर अपनी बोली लगाते हैं।
सीआईएल ने एक बयान में कहा, ‘हालांकि कंपनी सीधे कोयले का निर्यात नहीं कर रही है, लेकिन दो नीलामी खिड़कियों के तहत कोयला खरीदने वालों को इसके निर्यात की अनुमति दे रही है, जिससे कंपनी की बिक्री को गति मिलेगी। अगर इस निर्यात को विदेश से अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है तो हम हाजिर ई-नीलामी में कोयले की मात्रा बढ़ा सकते हैं।’
निर्यात के मामले में कोयला खरीदार व निर्यातक को पूरी तरह से सरकार के सभी वैधानिक दिशानिर्देशों और नियमों का पालन करना होगा और कानूनी बाध्यताओं की पूरी जिम्मेदारी उनकी होगी।
हाजिर ई-नीलामी का मतलब ट्रेडर्स सहित भारत के कोयला खरीदारों की सभी श्रेणियों से है। विशेष हाजिर ई-नीलामी 2016 में पेश की गई थी, जो हर मामले में पहले के समान है, जिसमें कोयला बढ़ी हुई समयावधि में उठाया जा सकता है।
सीआईएल के अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से सीआईएल की ई-नीलामी के माध्यम से कोयले की बिक्री की मात्रा बढ़ेगी। उन्होंने कहा, ‘हमें अधिसूचित मूल्य पर नीलामी में प्रीमियम मूल्य मिलेगा। अब निर्यात की अनुमति होगी, ऐसे में हम उम्मीद कर रहे हैं कि और उद्योग आगे आएंगे और नीलामी में हिस्सा लेंगे।’
चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने में ई-नीलामी से कोल इंडिया के कोयले की बिक्री में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 52.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

First Published - June 11, 2021 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट