facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मसूर दाल पर घटा मूल सीमा शुल्क

Last Updated- December 12, 2022 | 2:22 AM IST

सरकार ने आज मसूर दाल के आयात पर बुनियादी सीमा शुल्क घटाकर शून्य कर दिया। साथ ही मसूर की दाल पर कृषि बुनियादी ढांचा विकास उपकर आधा करके 10 प्रतिशत कर दिया है। इसका मकसद घरेलू आपूर्ति दुरुस्त करना और बढ़ती कीमतों से ग्राहकों को राहत देना है।

बुनियादी सीमा शुल्क और उपकर घटाए जाने के साथ मसूर दाल पर आयात शुल्क घटकर 10 प्रतिशत हो जाएगा, जो पहले 30 प्रतिशत था। घटा सीमा शुल्क और उपकर मंगलवार से प्रभावी होगा। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद मेंं यह जानकारी दी कि इस सिलसिले में अधिसूचना दोनों सदनों में रखी जाएगी। 

वित्त मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘ग्राहकों को राहत देने के लिए सरकार ने मसूर दाल पर सीमा शुल्क 30 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। (बुनियादी सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से घटाकर शून्य और कृषि बुनियादी ढांचा विकास शुल्क 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया गया है। इसकी वजह से मसूर की दाल की खुदरा कीमत मेंं कमी आएगी।’ अधिसूचना के मुताबिक बुनियादी सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से घटाकर शूल्य कर दिया गया है, जिनका आयात अमेरकिा से इतर देशों से होता है। 

साथ ही अमेरिका से आने वाली मसूर दाल पर बुनियादी सीमा शुल्क 30 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। कृषि बुनियादी ढांचा विकास उपकर (एआईडीसी) मौजूदा 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक मसूर दाल की खुदरा कीमत 1 अप्रैल के 70 रुपये किलो की तुलना में इस समय 21 प्रतिशत बढ़कर 85 रुपये किलो हो गई है। सोमवार को धारवाड़ में इसका अधिकतम बिक्री मूल्य  120 रुपये किलो और वारंगल और राजकोट में इसका न्यूनतम बिक्री मूल्य 71 रुपये किलो था।

First Published - July 26, 2021 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट