facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

गैस निकालने के लिए भारत कोकिंग का संयुक्त उद्यम

Last Updated- December 12, 2022 | 12:53 AM IST

कोल इंडिया की सहायक इकाई भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने कोल बेड मीथेन (सीबीएम) निकालने के लिए अहमदाबाद की प्रभा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ संयुक्त उद्यम बनाया है। दोनों कंपनियों ने झारखंड के झरिया ब्लॉक-1 के लिए 1,800 करोड़ रुपये के राजस्व साझा करने के कॉन्ट्रैक्ट पर हस्तक्षर किया है।
बीसीसीएल जमीन की लागत के रूप में 370 करोड रुपये निवेश करेगी और शेष लागत का बोझ सीबीएम डेवलपर प्रभा एनर्जी उठाएगी। यह ब्लॉक बीसीसीएल के पास है।
कंपनी ने कहा कि झरिया सीबीएम ब्लॉक-1 में करीब 25 अरब घन मीटर (बीसीएम) संसाधन है और औसत उत्पादन रोजाना 13 लाख मीट्रिक मानक घन मीटर तक बढ़ाया जाएगा।
इस परियोजना पर 3 चरणों में काम होना है। पहले चरण में कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर होने के 2 साल तक अन्वेषण का काम होगा और उसके बाद 3 साल तक प्रायोगिक चरण चलेगा। उसके बाद 30 साल तक उत्पादन का चरण होगा।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि सीआईएल को उम्मीद है कि पहले दो चरणों का काम निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा और योजना से पहले से ही उत्पादन शुरू हो जाएगा।
इसमें आगे कहा गया है कि सीबीएम का एक्सट्रैक्शन सीआईएल की स्वच्छ कोयला पहल के तहत विविधीकरण पोर्टफोलियो का हिस्सा है। इस अखबार को दिए साक्षात्कार में सीआईएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रमोद अग्रवाल ने कहा था कि सीबीएम कंपनी की विस्तार योजना का हिस्सा है।

First Published - September 20, 2021 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट