facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फेरो स्क्रैप निगम के लिए मंगाई बोली

Last Updated- December 11, 2022 | 8:20 PM IST

केंद्र सरकार ने फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (एफएसएनएल) में अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए बोली आमंत्रित की है। इससे पहले मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र के इस उपक्रम (पीएसयू) के निजीकरण को मंजूरी दी थी। बिक्री के तहत पीएसयू में प्रबंधन नियमंत्रण को भी हस्तातंरित किया जाएगा। यह कंपनी सरकारी क्षेत्र की कंपनी एमएसटीसी की 100 फीसदी हिस्सेदारी वाली कंपनी है। एफएसएनएल का गठन 1979 में हुआ था। यह देश में इस्पात मिल कंपनियों के लिए कबाड़ के प्रसंस्करण में विशिष्ट इस्पात मिल सेवा प्रदाता है। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने अक्टूबर, 2016 में एफएसएनएल में एमएसटीसी के स्वामित्व वाली अपनी समूची हिस्सेदारी के विनिवेश के लिए सैद्घांतिक मंजूरी दी थी। इच्छुक खरीदारों को अभिरुचि पत्र 5 मई तक जमा कराना होगा और बोलियों की प्रति 12 मई तक जमा करानी होगी। निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) की ओर से जारी किए गए प्रारंभिक सूचना ज्ञापन के मुताबिक बोली 25 मई को खुलेगी और चयनित बोलीदाताओं को सूचित किया जाएगा।     

First Published - April 1, 2022 | 12:18 AM IST

संबंधित पोस्ट