facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ब्रेंट क्रूड पहुंच सकता है 80 डॉलर पर

Last Updated- December 12, 2022 | 3:37 AM IST

एमके वेल्थ मैनेजमेंट द्वारा कराए गए अध्ययन से पता चलता है कि कच्चे तेल की कीमतें 78-80 डॉलर प्रति बैदल के ऊंचे स्तरों पर पहुंच सकती हैं। इस अध्ययन में कहा गया है कि हालांकि यदि अमेरिकी डॉलर प्रमुख मुद्राओं की तुलना में मजबूत हुआ तो यह तेजी सीमित रह सकती है।
बुधवार को वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट 75 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई पर पहुंच गया था। यह स्तर अक्टूबर 2018 में दर्ज किया गया था।
एमके ने कहा है कि अमेरिका, यूरोप और कुछ प्रमुख एशियाई देशों में आर्थिक गतिविधि में सुधार से तेल कीमतों को बढ़ावा मिला था। उसने कहा है, ‘खपत बढऩे से कीमतों को बढ़ावा मिला है। फिर से, हालात काफी हद तक ओपेक+ द्वारा उठाए गए कदमों पर निर्भर करेंगे। रूस अब उत्पादन कटौती लक्ष्य हासिल करने की दिशा में ओपेक के अनुरूप है।’
एमके का कहना है कि तापमान परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई से भी तेल बाजार पर दबाव बढ़ सकता है। परिसंपत्ति प्रबंधक ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु सौदे और सुधार से तेल कीमतों में नरमी लाने में मदद मिल सकती है।
एमके के अध्ययन में कहा गया है, ‘तेल बाजार पर जिस प्रमुख कारक का दबदबा रहा है, वह है अमेरिका और ईरान के बीच बेहतर संबंधों की संभावना। इसका मतलब होगा कि बाजार में ईरान से आपूर्ति होगी। इसलिए तेल कीमतों नीचे आ सकती हैं।’

First Published - June 16, 2021 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट