facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

केयर्न ने बाड़मेर ब्लॉक में खोजा नया तेल क्षेत्र

Last Updated- December 11, 2022 | 9:07 PM IST

वेदांत समूह की कंपनी केयर्न ऑयल ऐंड गैस ने सोमवार को राजस्थान के बाड़मेर जिले में नए तेल क्षेत्र की खोज की घोषणा की। यह तेल भंडार उसी रेगिस्तानी क्षेत्र में मिला है, जहां कंपनी का प्रचुर तेल क्षेत्र है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने सरकार और हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय को ओएएलपी (खुला क्षेत्र लाइसेंसिंग नीति) के तहत आने वाले ब्लॉक आरजे ओएनएचपी 2017-1 में खुदाई किये गए कुएं डब्ल्यूएम.बेसल डीडी फैन.1 में तेल खोज के बारे में बता दिया है। इस खोज को दुर्गा नाम दिया गया है। केयर्न ऑयल ने कहा कि ब्लॉक की निगरानी से जुड़ी समिति से मंजूरी भी मांगी गई है। यह ब्लॉक उन 41 क्षेत्रों में से एक है, जिसे कंपनी ने खुला क्षेत्र लाइसेंसिंग नीति के तहत अक्टूबर 2018 में पहले दौर की बोली में हासिल किया था।
सूचीबद्ध केयर्न ऑयल ऐंड गैस वेदांता की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक है। कंपनी के अनुसार दुर्गा-1 दूसरा कुआं है जिसकी खुदाई आरजे. ओएनएचपी.2017-1 में की गई है।    

First Published - February 21, 2022 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट