facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सीमेंट: मांग बेहतर रहने के आसार

Last Updated- December 12, 2022 | 12:17 AM IST

इक्रा को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 22 में देश भर मे सीमेंट का उत्पादन 33.2 करोड़ टन रहेगा, जो पिछले साल के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा है क्योंंकि उसे बढ़ती मांग, ग्रामीण क्षेत्र में हाउसिंग की जरूरत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों से सहारा मिलेगा।
इक्रा की सहायक उपाध्यक्ष और कॉरपोरेट रेटिंग्स की प्रमुख अनुपमा रेड्डी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, खरीफ की अच्छी फसल और सरकारी खरीद से किसानों की आय में सुधार होगा, लिहाजा ग्रामीण इलाके में हाउसिंग की मांग में बढ़ोतरी होगी।
वित्त वर्ष 23 में सीमेंट का उत्पादन 8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ करीब 35.8 करोड़ टन पर पहुंचने का अनुमान है। रेड्डी ने कहा, नैशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (एनआईपी) के समर्थन से बुनियादी ढांचे की गतिविधियों में खासी तेजी से नई परियोजनों प्रदान करने में तेजी देखने को मिलेगी और उसका क्रियान्वयन भी मध्यम अवधि में होगा, लिहाजा इससे सीमेंट की मांग में मजबूती की उम्मीद है।
अप्रैल-अगस्त वित्त वर्ष 22 में देसी सीमेंट का उत्पादन 14.2 करोड़ टन रहा, जो सालाना आधार पर 44 फीसदी ज्यादा है और कोविड पूर्व के स्तर से 2 फीसदी ज्यादा। इक्रा ने ये बातें कही है। सीमेंट कंपनियों के लाभ की बात करें तो वित्त वर्ष 22 की पहली तिमाही में इनपुट लागत उच्चस्तर पर बनी रही और इक्रा की सूची में शामिल 12 सीमेंट कंपनियों ने तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा ऑपरेटिंग एबिटा 1,372 रुपये प्रति टन दर्ज किया, जिसमें शुद्ध बिक्री से मिली रकम में बढ़ोतरी और लागत के लिहाज से उठाए गए कदमों का योगदान रहा। इस नमूने में शामिल कंपनियों का परिचालन मार्जिन पहली तिमाही में सालाना आधार पर 30 आधार अंक ज्यादा रहा और तिमाही दर तिमाही उसमें 25.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
कुल मिलाकर अप्रैल-सितंबर वित्त वर्ष 22 मे सीमेंट की कीमतें सालाना आधार पर 4 फीसदी ज्यादा रही। इसकी वजह इनपुट लागत मसलन बिजली, ईंधन और मालभाड़े में आई तेजी है। कोयले की कीमतें 103 फीसदी बढ़ी है, पेट कोक 87 फीसदी महंगा हुआ है और डीजल की कीमतें भी अप्रैल-सितंबर में सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़ी है।

First Published - October 13, 2021 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट