facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सीमेंट की मांग को मिलेगी मजबूती

Last Updated- December 11, 2022 | 11:02 PM IST

देश के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश थमने के साथ ही घरेलू सीमेंट कंपनियों को अटकी हुई मांग के कारण आगामी महीनों में सीमेंट की खपत बढऩे की उम्मीद है। त्योहारी सीजन के बावजूद तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण सीमेंट की बिक्री प्रभावित हुई है। सीमेंट उद्योग के लिए अक्टूबर से लेकर मई तक की अवधि को इसे सबसे अधिक मांग वाला सीजन माना जाता है।
भारती सीमेंट के निदेशक एम रविंदर रेड्डी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘सभी क्षेत्रों में मांग धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। करीब एक सप्ताह में हमें अटकी हुई मांग की वापसी दिख सकती है।’ उद्योग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि मांग में गिरावट के मद्देनजर इस कमोडिटी की कीमतों में भी गिरावट आई है क्योंकि कंपनियां छूट के साथ बिक्री को मजबूती देना चाहती हैं।
एमके रिसर्च की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है, ‘कमजोर मांग के कारण नवंबर के दौरान देश भर में मासिक स्तर पर करीब 3 फीसदी की गिरावट आई है। पूर्वी भारत में सीमेंट की कीमतों में मासिक स्तर पर 4 से 5 फीसदी की गिरावट आई है जबकि अन्य क्षेत्रों में कीमतों में मासिक स्तर पर 2 से 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।’ हालांकि सीमेंट की मांग में आने की उम्मीद है लेकिन इनपुट लागत पर दबाव बरकरार रहने की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसे में उद्योग के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि कीमत बढ़ाने की मजबूरी भी हो सकती है। रेड्डी ने कहा, ‘आयातित कोयले की कीमतों में सालाना आधार पर 200 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है जबकि ईंधन की कीमतों में नरमी नहीं दिख रही है। इसलिए इस कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी करने का दबाव निश्चित तौर पर होगा भले ही मांग में सुधार क्यों न हो।’ हालांकि क्रमिक आधार पर कोयला कीमतों में मामूली नरमी दर्ज की गई है।
श्री सीमेंट के प्रबंध निदेशक एचएम बांगुर ने कहा, ‘कीमत वृद्धि के दौरान मांग और इनपुट लागत दोनों को ध्यान में रखा जाएगा। हमें लगता है कि कीमतों में वृद्धि के बजाय उसी हद तक बरकरार रखने की कोशिश की जाएगी भले ही उसमें पिछले महीने गिरावट क्यों न दिखी हो।’
सीमेंट उद्योग की अन्य प्रमुख कंपनियों में अल्ट्राटेक, अंबुजा, डालमिया, एसीसी और जेके सीमेंट शामिल हैं। डालमिया सीमेंट के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी महेंद्र सिंघी ने कहा, ‘मांग में अभी भी तेजी शुरू हुई है लेकिन दिसंबर के अंत तक वह रफ्तार पकड़ेगी।’
एमके की रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि इनपुट कीमतों में हाल में कुछ नरमी दिखी है लेकिन आगे चलकर उद्योग की लाभप्रदता के लिए मांग/कीमत में सतत वृद्धि काफी महत्त्वपूर्ण होगी।

First Published - December 6, 2021 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट