facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chana Price: नई आवक के दबाव में सस्ता हुआ चना, आने वाले समय में कीमतों पर कारोबारियों ने दी राय

Advertisement

दिल्ली में चना के थोक भाव इस समय 5,950 से 6,000 रुपये, इंदौर मंडी में भाव 5,700 से 5,750 रुपये, अकोला मंडी में 5,700 से 5,725 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं।

Last Updated- March 11, 2024 | 5:22 PM IST
Chana import duty

नई आवक बढ़ने का असर चना के भाव पर दिख रहा है। आवक के दबाव में सप्ताह भर में चना की कीमतों में कमी आई है। कारोबारियों के मुताबिक आगे भी इसकी कीमतों में गिरावट आने का अनुमान है। हालांकि उत्पादन घटने और पिछला स्टॉक कम होने से लंबी अवधि में इसके भाव तेज रह सकते हैं।

चना के भाव में कितनी आई गिरावट?

इस महीने चना के भाव में गिरावट देखी जा रही है। बीते एक सप्ताह के दौरान चना के थोक भाव 200 से 250 रुपये प्रति क्विंटल गिर चुके हैं। दिल्ली में चना के थोक भाव इस समय 5,950 से 6,000 रुपये, इंदौर मंडी में भाव 5,700 से 5,750 रुपये, अकोला मंडी में 5,700 से 5,725 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं। इस तरह बीते एक सप्ताह में चना 5 फीसदी तक सस्ता हुआ है।

चने की कीमतों में क्यों आई गिरावट?

आईग्रेन इंडिया में कमोडिटी विश्लेषक राहुल चौहान ने बताया कि उत्पादक मंडियों में चना की आवक बढ़ रही है। इसके साथ नई आवक दाम गिरने के डर और ऊंचे भाव पर कारोबारी बिकवाली कर रहे हैं। इसलिए इस माह चने की कीमतों में गिरावट आई है।

भारतीय दाल व अनाज संघ (IPGA) के अनुसार आवक ज्यादा होने के साथ सस्ती पीली मटर की उपलब्धता बढ़ने से भी चने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। जिंसों की आवक व मूल्य के आंकड़े रखने वाली एजेंसी एगमार्कनेट के मुताबिक एक सप्ताह (4 से 11 मार्च) के दौरान करीब एक लाख टन चना की आवक हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में हुई करीब 95,500 टन आवक से 8 फीसदी ज्यादा है।

आगे कैसी रहने वाली चने का चाल?

चौहान बताते हैं कि आगे नई आवक और बढ़ने से चना के भाव में गिरावट जारी रह सकते हैं। लेकिन इसके फंडामेंटल मजबूत है क्योंकि बोआई कम होने से चना का उत्पादन घट सकता है। ऐसे में लंबी अवधि में चना के भाव मजबूत हो सकते हैं।

IPGA के अनुसार भी लंबी अवधि में चना के भाव तेज हो सकते हैं क्योंकि कमजोर पैदावार के साथ ही पिछले साल का कैरीओवर स्टॉक भी सीमित है। ऐसे में खरीदार भाव नीचे आने पर खरीद बढ़ा सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 11, 2024 | 5:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement