facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Commodities: ग्लोबल मार्केट में भारत की अरंडी तेल की भारी मांग, 2030 तक निर्यात पहुंचेगा 22 हजार करोड़

Advertisement

पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में यह 8,055.12 करोड़ रुपये (करीब एक अरब डॉलर) था।

Last Updated- February 16, 2025 | 4:03 PM IST
pulses production in Uttar Pradesh

सस्टेनेबल कैस्टर एसोसिएशन (एससीए) के निदेशक अभय उदेशी ने कहा है कि भारत का अरंडी तेल निर्यात बढ़ रहा है, और इस जिंस की खेती में टिकाऊ मानकों को बढ़ावा देने से 2030 तक निर्यात को 2.5 अरब डॉलर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वे किसानों के बीच ‘सक्सेस कोड’ की स्वीकार्यता को बढ़ावा दे रहे हैं क्योंकि इससे उन्हें मिट्टी की गुणवत्ता को बहाल करने में मदद मिल सकती है। ‘सक्सेस कोड’ अरंडी की खेती के लिए एक स्वतंत्र रूप से ऑडिट योग्य कोड है जिसका उद्देश्य स्थिरता में सुधार करना है।

जयंत एग्रो के चेयरमैन उदेशी ने कहा, “वैश्विक बाजार में अरंडी के तेल की भारी मांग है। हम 2030 तक 2.5 अरब डॉलर के निर्यात की उम्मीद कर रहे हैं। इन कोड के इस्तेमाल से किसानों को उत्पादन और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।”

अरंडी के तेल का उपयोग पेंट, वार्निश, रेजिन और प्लास्टिसाइज़र सहित कई औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए किया जाता है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान भारत से अरंडी के तेल का निर्यात 6,195.54 करोड़ रुपये (करीब 71.5 करोड़ डॉलर) रहा है। पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में यह 8,055.12 करोड़ रुपये (करीब एक अरब डॉलर) था।

अरंडी के प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात और राजस्थान हैं। प्रमुख निर्यात गंतव्यों में चीन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, दक्षिण कोरिया, नीदरलैंड, मेक्सिको, रूस और सिंगापुर शामिल हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 16, 2025 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement