facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रसोई गैस की सब्सिडी वाली कीमत बहाल रखने पर विचार

Last Updated- December 12, 2022 | 12:33 AM IST

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय उस सीमा का मूल्यांकन कर रहा है, जिस पर रसोई गैस पर सब्सिडी बहाल की जाएगी। इस मामले से जुड़े एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत निर्धारित करने के लिए एक सर्वे कराया जा रहा है। इस विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है कि सब्सिडी सिर्फ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाई) लाभार्थियों तक सीमित रखी जाए।
इसकी जरूरत तब महसूस की गई, जब एलपीजी की वैश्विक कीमतें गिर गईं और सरकार ने मई, 2020 में एलपीजी सब्सिडी खत्म कर दी। उस समय घरेलू 14.2 किलो एलपीजी सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 581.50 रुपये प्रति सिलिंडर थी। उसके बाद कीमत लगातार बढ़ी, लेकिन रसोई गैस सब्सिडी नहीं दी गई। अब दिल्ली में रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 884.50 रुपये है, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है।
अब दिल्ली में रसोई गैस पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती। केंद्र ने कुछ राज्यों के लिए ढुलाई पर सब्सिडी जारी रखी है। हर मामले में सब्सिडी की राशि अलग अलग है, लेकिन यह 30 रुपये प्रति सिलिंडर से कम है। पूरे देश में रसोई गैस की कीमतों में घट-बढ़ खत्म करने के लिए ऐसा किया गया है। एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘यह जानने के लिए एक सर्वे कराया जा रहा है कि ग्राहक किस कीमत पर रसोई गैस खरीद सकते हैं। सरकार कीमतों पर नियंत्रण जारी रखने को इच्छुक है।’ अधिकारी ने कहा, ‘सरकार कीमतों की निगरानी और खपत में आई कमी की स्थिति की समीक्षा कर रही है। पीएमयूवाई के लाभार्थी वित्तीय रूप से बहुत कमजोर माने जा रहे हैं, ऐसे में इस विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है कि सिर्फ उन्हें ही सब्सिडी दी जाए। सर्वे के बाद यह तय किया जाएगा कि सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर की कीमत कितनी होगी।’
यह उम्मीद की जा रही है कि भारत में अगले साल मार्च तक 30 करोड़ से ज्यादा रसोई गैस उपभोक्ता होंगे। इनमें से करीब 20.72 करोड़ गैर पीएमयूवाई (या नियमित) ग्राहक होंगे। इस समय सभी ग्राहकों को सिलिंडर का पूरा दाम देना पड़ रहा है।

First Published - October 3, 2021 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट