facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पेट्रोलियम भंडार के इस्तेमाल पर विचार

Last Updated- December 11, 2022 | 9:01 PM IST

यूक्रेन संकट की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही हैं ऐसे में शनिवार को भारत सरकार ने कहा कि यह बाजार की अनिश्चितता दूर करने के लिए कुछ रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार जारी करने पर विचार कर रही है और सरकार स्थिर कीमतों पर आपूर्ति जारी रखने के लिए कदम उठाएगी। इसने कहा कि केंद्र यूक्रेन संकट पर नजर रखते हुए है और आपूर्ति से जुड़ी संभावित बाधाएं बढ़ सकती हैं।
शनिवार को पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘नागरिकों को ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित करने के मकसद से भारत स्थिर कीमतों पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाएगी। भारत रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से भी आपूर्ति की पहल करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि बाजार के उतार-चढ़ाव को खत्म किया जाए और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को शांत किया जा सके। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 97.93 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर देखी गईं।’
भारत में तीन रणनीतिक भंडार हैं जिसकी कुल क्षमता 53.3 लाख टन है जिनमें से एक विशाखापत्तनम (13.3 लाख टन), मंगलूरु (15 लाख टन) और पाडुर (25 लाख टन) है जिसका संचालन इंडियन स्ट्रैटिजिक पेट्रोलियम रिजर्व (आईएसपीआरएल) के द्वारा किया जाता है। भारत की रणनीतिक क्षमता भंडार से देश 9.5 दिनों तक काम चला सकता है। बयान में कहा गया, ‘भारत सरकार करीब से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर नजर रखने के साथ-साथ भू-राजनीतिक हालात के चलते संभावित ऊर्जा आपूर्ति बाधाओंं पर भी नजर रख रही है।’

First Published - February 27, 2022 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट