facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इस साल कम होगा भारत में कपास उत्पादन

Last Updated- December 11, 2022 | 9:57 PM IST

भारत में 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले 2021-22 सत्र में कपास का उत्पादन 348.1 लाख गांठ रहने की संभावा है, जो पहले के अनुमान की तुलना में 3.3 प्रतिशत कम है। कॉटन एसोसिएशन आफ इंडिया (सीएआई) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि भारी बारिश की वजह से फसल को नुकसान पहुंचा है। उत्पादन में कमी की वजह से भारत से कपास का निर्यात घट सकता है और अमेरिका, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया जैसे प्रतिस्पर्धी इसका लाभ उठाते हुए चीन और पाकिस्तान जैसे प्रमुख खरीदारों को आपूर्ति बढ़ा सकते हैं। चालू विपणन वर्ष में व्यापार संगठन ने भारत में खपत मांग 3 प्रतिशत बढ़ाकर 345 लाख गांठ कर दी है। सीएआई के अध्यक्ष अतुल गणात्रा ने कहा कि ज्यादा मांग व कम उत्पादन से चालू सत्र के अंत में भंडारण घटकर 45 लाख गांठ रह सकता है, जो एक साल पहले 75 लाख गांठ था।

First Published - January 18, 2022 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट