facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

Last Updated- December 11, 2022 | 8:56 PM IST

रूस और यूक्रेन में जारी सैन्य संघर्ष के बीच गुरुवार को कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। रूस से तेल निर्यात में व्यवधान उत्पन्न होने से कच्चे तेल में यह उछाल आई है। अमेरिका में कच्चे तेेल का भंडार कम होकर पिछले कई वर्षों के निचले स्तर परे आने से भी दाम में इजाफा हुआ। इन तमाम कारणों की वजह से कच्चा तेल 119.84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया जो 2012 के बाद से सर्वोच्च स्तर है। पिछले 30 दिनों के भीतर कच्चे तेल के दाम में करीब 37 प्रतिशत तेजी आई है। यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिकी की अगुआई में पश्चिम देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं और अब कारोबारियों को यह चिंता सताने लगी है कि आने वाले दिनों में रूस के तेल शोधन क्षेत्र को भी निशाना बनाया जा सकता है। सऊदी अरब की तरह रूस भी कच्चे तेल और परिष्कृत तेल का निर्यातक है। रूस रोजाना 70 लाख बैरल कच्चा तेल निर्यात करता है जिनमें आधा हिस्सा यूरोप जाता है। यूक्रेन पर हमला करने के कारण अमेरिका ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

First Published - March 3, 2022 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट