facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

तीन साल के उच्च स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें

Last Updated- December 12, 2022 | 2:57 AM IST

दुनिया के मुख्य तेल उत्पादक द्वारा उत्पादन योजनाओं पर सहमति बनाने में विफल रहने के बाद मंगलवार को तेल कीमतें चढ़कर तीन साल की ऊंचाई पर पहुंच गईं।
संयुक्त अरब अमीरात द्वारा उत्पादन नियंत्रण के लिए आठ महीने के प्रस्तावित विस्तार को खारिज किए जाने के बाद पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उसके सहयोगियों द्वारा वार्ताओं से परहेज किया गया। कुछ ओपेक+ अधिकारियों का कहना है कि अगस्त में तेल उत्पादन वृद्घि नहीं होगी, जबकि अन्य का कहना है कि नई बैठक आगामी दिनों में होगी और उन्हें भरोसा है कि अगस्त में उत्पादन में तेजी आएगी।
कच्चे तेल के कारोबारियों ने ब्रेंट को 77.66 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचाने में योगदान दिया, जो अक्टूबर 2018 के बाद से सर्वाधिक स्तर है, और अमेरिकी क्रूड 2014 के बाद से सर्वाधिक स्तर पर पहुंचकर 76.90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। तेल में इस साल करीब 50 प्रतिशत की तेजी आई है और पिछले साल कोविड-आधारित गिरावट के बाद से इसमें 385 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
यूनिक्रेडिट के विश्लेषकों का कहना है, ‘बाजार की सख्ती को देखते हुए आगामी सप्ताहों में कुछ अतिरिक्त बैरल तेल उत्पादन के बगैर ब्रेंट 80 डॉलर प्रति बैरल के दायरे को पार कर सकता है।’  मुख्य पेट्रो मुद्राओं में इससे उत्साह बढ़ा है।

First Published - July 6, 2021 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट