facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cumin Price: जीरे का वायदा भाव 10 दिन में 14 फीसदी गिरा, आगे क्या हैं आसार?

Advertisement

NCDEX पर 10 दिन पहले जीरे का जनवरी, 2024 अनुबंध 46,120 रुपये के भाव पर बंद हुआ है, जो शुक्रवार को गिरकर 39,470 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Last Updated- December 10, 2023 | 9:59 PM IST
jeera bhav today

जीरे की बोआई बढ़ने से दाम घटने लगे हैं। वायदा बाजार में 65 हजार रुपये तक बिकने वाला जीरा अब 40 हजार रुपये प्रति क्विंटल से नीचे बिक रहा है। इसके दाम बीते 10 दिन में 14 फीसदी घट चुके हैं।

वायदा भाव 6,600 रुपये गिरे

जीरे के वायदा भाव में बीते कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है। कमोडिटी एक्सचेंज नैशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पर 10 दिन पहले जीरे का जनवरी, 2024 अनुबंध 46,120 रुपये के भाव पर बंद हुआ है, जो शुक्रवार को गिरकर 39,470 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस तरह जीरे के वायदा भाव में 14.41 फीसदी गिरावट आ चुकी है।

बोआई बढ़ी, गिरे दाम

एचडीएफसी सिक्योरिटी में कमोडिटी व करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता ने बताया कि इस साल भाव ज्यादा मिलने से किसानों ने जीरे की बोआई पर जोर दिया। कमोडिटी एक्सपर्ट इंद्रजीत पॉल ने बताया कि देश में गुजरात और राजस्थान जीरे के दो प्रमुख उत्पादक राज्य हैं। गुजरात में 4 दिसंबर तक 3.76 लाख हेक्टेयर में जीरे की बोआई हुई जो पिछली समान अवधि में 1.44 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 161 फीसदी ज्यादा है। राजस्थान में जीरे के रकबे में 13 फीसदी इजाफा हुआ है और राजस्थान में 6.32 लाख हेक्टेयर में जीरा बोया गया है।

और सस्ता होगा

पॉल ने कहा कि जिस तरह से जीरे की बोआई में भारी इजाफा हुआ है, उससे लगता है कि आगे जीरे के भाव में मद्दा ही रहने वाला है। जनवरी अनुबंध के भाव आने वाले दिनों में गिरकर 35,000 रुपये से नीचे जा सकते हैं। इस समय यह 39,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। जीरे की नई फसल अगले साल मार्च महीने में आने वाली है।

Advertisement
First Published - December 10, 2023 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement