facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दाल कारोबारियों ने की आयात में छूट की मांग

Last Updated- December 12, 2022 | 4:05 AM IST

इंडियन पल्सेज ऐंड ग्रेन एसोसिएशन (आईपीजीए) ने आज केंद्र से आने वाले महीनों में दलहन के मुक्त आयात की अनुमति देने का अनुरोध किया। एसोसिएशन ने कहा कि मौजूदा भंडारण लंबे समय तक चलने की उम्मीद नहीं है और आयात शुल्क तार्किक बनाने से किसान व ग्राहकों के हितों की रक्षा हो सकेगी। आईपीजीए के वाइस चेयरमैन विमल कोठारी ने कहा कि नीतिगत ढांचे में कम से कम 6 से 9 महीनों के लिए बदलाव किया जाना चाहिए, जिससे कोई भी अटकलबाजी विदेश व भारत में मूल्यों पर असर न डाल सके।
उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले एक साल में चने की दाल के भाव 20-30 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं, जबकि तूर या अरहर की दाल के दाम भी इतने ही बढ़े हैं। उड़द के दाल की कीमत 15 से 40 रुपये प्रति किलो बढ़ी है, जबकि एक साल में मसूर की दाल 20-30 रुपये किलो बढ़ी है।
कोठारी ने कहा कि जुलाई से जून 2020-21 फसल सत्र में 21 लाख टन दाल का आयात हुआष जबकि इस साल दलहन का आयात 25 से 26 लाख चन हो सकता है क्योंकि फसल का उत्पादन पहले के  अनुमान से कम है।  देश की सबसे बड़ी दलहन फसल चने की स्थिति देखें तो कारोबारी सूत्रों का कहना है कि इसका उत्पादन 90 लाख टन से कम हुआ है।

First Published - June 2, 2021 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट