facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बारिश व ओलों से सरसों आलू व गेहूं को नुकसान

Last Updated- December 11, 2022 | 9:24 PM IST

उत्तर प्रदेश के पश्चिम से से लेकर पूर्वी जिलों में हुई बेमौसम बारिश और ओलों नें खेती की दशा व दिशा बिगाड़ दी है। गेहूं और सरसो की खड़ी फसल को जबरदस्त नुकसान हुआ है तो आलू की पछैती की फसल प्रभावित हुई है।
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बीते सप्ताह गुरुवार से शुरू होकर 3 दिनों तक जबरदस्त बारिश और ओले गिरे हैं जो किसानों के लिए आफत बन कर आया है। तेज आंधी के साथ गिरे ओलों के चलते खेतों में खासी बढ़ चुकी गेहूं की फसल जमींदोज हो गयी वहीं सरसों से पके फूल टूट गए हैं। आलू की अगैती की फसल बाजार में आ चुकी है मगर बड़ी तादाद में देर में बोने वाली फसल खेतों में ही खराब हो गयी है। प्रदेश में इस बार कई बार की बारिश के बाद भी आलू की अच्छी फसल की उम्मीद जताई जा रही थी। अगैती आलू की फसल प्रदेश में शिकोहाबाद, फिरोजबाद, अलीगढ़, हाथरस और आगरा व इटावा में बाजार में भी आ चुकी थी। हालांकि बड़ी तादाद में आलू की फसल अभी खेतों में ही है जहां क्यारियों में पानी भर गया है।
उद्यान विभाग के मुताबिक इस बार प्रदेश में आलू की पैदावार 160 लाख टन तक होने की उम्मीद थी, हालांकि अगैती की फसल को जाड़े की शुरुआती बारिश में नुकसान हो गया था। किसानों ने एक बार नुकसान उठाने के बाद लेट वैरायटी की फसल बोकर नुकसना को पूरा कर लिया था। बीते सप्ताह और एक महीने में दूसरी बार हुयी जोरदार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है।जनवरी में हुई बारिश ने जहां गेहूं की फसल को सिंचाई का फायदा पहुंचाया था वहीं इस बार ओलों के साथ आए आंधी पानी ने इसे नुकसान पहुंचाया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गेहूं की खड़ी फसल खेतों में गिर गई है।

First Published - February 6, 2022 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट