facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

टेक्सटाइल पीएलआई के तहत ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

Last Updated- December 11, 2022 | 9:35 PM IST

कपड़ा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने टेक्सटाइल के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत आवेदन जमा करने के लिए और वक्त देने का फैसला किया है। इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 31 जनवरी तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 14 फरवरी कर दिया गया है।
सरकार ने पिछले महीने परिचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं। योजना के तहत मानव निर्मित फैब्रिक (एमएमएफ), गार्मेंट्स-जर्सीज, ओवरकोट, ट्राउजर्स, पॉलिस्टर सूटिंग, शर्टिंग, के साथ अन्य और टेक्निकल टेक्सटाइल के विनिर्माण पर 5 साल के दौरान 10,683 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया जाना है। मंत्रिमंडल ने सितंबर में इस योजना को मंजूरी दी थी। इसका मकसद एमएमएफ और टेक्निकल टेक्सटाइल सेग्मेंट की मूल्य शृंखला को विस्तार देना है, जिससे भारत को ऐसे समय में वैश्विक टेक्सटाइल कारोबार में बेहतर जगह बनाने में मदद मिल सके, जब पिछले कुछ वर्षों से भारत की वैश्विक निर्यात में हिस्सेदारी घट रही है। यह योजना 24 सितंबर, 2021 से 31 मार्च, 2030 तक चलेगी।

First Published - January 28, 2022 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट