कमोडिटी

Delhi Gold Rate: सोने में 615 रुपये की गिरावट, चांदी 2,285 रुपये लुढ़की

Published by
भाषा
Last Updated- March 08, 2023 | 4:31 PM IST

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 615 रुपये की गिरावट के साथ 55,095 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 2,285 रुपये लुढ़ककर 62,025 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 615 रुपये की गिरावट के साथ 55,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,814 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी का भाव गिरावट के साथ 20.05 डॉलर प्रति औंस रह गया।

First Published : March 8, 2023 | 4:31 PM IST