कमोडिटी

Delhi Gold-Silver Price: सोना 105 रुपये टूटा, चांदी 255 रुपये फिसली

Published by
भाषा   
Last Updated- May 19, 2023 | 5:50 PM IST

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 60,045 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। HDFC सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत भी 255 रुपये बढ़कर 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 105 रुपये की गिरावट के साथ 60,045 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।’ विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,967 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी तेजी के साथ 23.88 डॉलर प्रति औंस हो गया। शुक्रवार को एशियाई कारोबार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।

First Published : May 19, 2023 | 5:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)