facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

डीजल की बिक्री कोविड-19 के पहले के स्तर के पार

Last Updated- December 11, 2022 | 11:48 PM IST

अक्टूबर में भारत में डीजल की बिक्री कोविड-पूर्व के स्तर को पार कर गई है। महामारी शुरू होने के बाद से ऐसा केवल दूसरी बार हुआ है। इसकी वजह त्योहारी सीजन से पहले औद्योगिक गतिविधियों के तेज होने के साथ ईंधन की मांग बढऩा है। प्रारंभिक बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की डीजल बिक्री 58.6 लाख टन थी, जो 2019 में इसी महीने की तुलना में 1.3 प्रतिशत अधिक थी। इससे पहले अक्टूबर, 2020 में भी डीजल की बिक्री महामारी से पहले के स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि, अक्टूबर 2021 की बिक्री पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 5.08 प्रतिशत कम है। भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की कुल खपत में डीजल की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, पेट्रोल की बिक्री अक्टूबर, 2021 में एक साल पहले की तुलना में करीब चार प्रतिशत वृद्धि के साथ 24.8 लाख टन रही। पेट्रोल की खपत इस साल की शुरुआत में महामारी से पहले के स्तर पर पहुंच गई थी।
रेलवे ने सोमवार को कहा कि अक्टूबर में उसकी माल ढुलाई पिछले साल की ढुलाई और कमाई से अधिक रही है। रेलवे की माल ढुलाई अक्टूबर में 7.63 प्रतिशत बढ़कर 11.73 करोड़ टन रही। पिछले साल इसी महीने में माल ढुलाई 10.90 करोड़ टन थी। बयान के अनुसार भारतीय रेलवे ने आलोच्य महीने में माल ढुलाई से 12,311.46 करोड़ रुपये की कमाई की। यह पिछले अक्टूबर के 10,416.6 करोड़ रुपये से 18.19 प्रतिशत अधिक है।

First Published - November 1, 2021 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट