facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फरवरी में बढ़ी डीजल की बिक्री

Last Updated- December 12, 2022 | 6:57 AM IST

भारत में मार्च के पहले पखवाड़े में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में डीजल की बिक्री 7,4 प्रतिशत बढ़कर 28.4 लाख टन हो गई है। मंगलवार को जारी उद्योग के शुरुआती आंकड़ों से यह पता चलता है। पेट्रोल की बिक्री पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 5.3 प्रतिशत बढ़कर 10.5 लाख टन हो गई है। अक्टूबर के बाद से देश में पहली बार पेट्रोल की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
पिछले साल मार्च में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने देशबंदी की घोषणा की थी, जिससे भारत में ईंधन की बिक्री प्रभावित हुई थी। भारत की अर्थव्यवस्था दिसंबर तिमाही में वृद्धि की पटरी पर लौट आई और उम्मीद की जा रही है कि अब ग्राहक व निवेशक कोविड-19 के दौर से बाहर निकल रहे हैं और इससे आगे और तेजी आएगी।
पेट्रोल की बिक्री, जिसकी देश में कुल ईंधन की मांग में हिस्सेदारी 5 में से करीब दूसरा हिस्सा है, खुदरा दाम रिकॉर्ड स्तर पर होने के बावजूद बढ़ी है। इससे देश में औद्योगिक उत्पादन बढऩे के संकेत मिलते हैं। सरकारी कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और भारत पेट्रोलियम की देश के कुल खुदरा पेट्रोल पंपों में हिस्सेदारी 90 प्रतिशत है।
सरकारी कंपनियों ने मार्च के  शुरुआती 15 दिनों में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में रसोई गैस 3.3 प्रतिशत कम बेचा है। आंकड़ों से पता चलता है कि इस दौरान रसोई गैस की बिक्री 10.1 लाख टन रही, जिस पर सब्सिडी घटा दी गई है। जेट ईंधन की बिक्री 36.5 प्रतिशत गिरकर 2,04,000 टन रही है।

First Published - March 16, 2021 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट