facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

घरेलू गैस की कीमत बढ़कर दोगुनी हुई

Last Updated- December 12, 2022 | 12:37 AM IST

घरेलू उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमत बढ़ाकर आज अक्टूबर 2021 से मार्च, 2022 के लिए 2.90 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमबीटीयू) कर दी गई।
गहरे पानी, अत्यंत गहरे पानी, ज्यादा दाब और ज्यादा ताप (जिसे कठिन कहा जाता है) की खोजों से उत्पादित प्राकृतिक गैस का अधिकतम दाम भी बढ़ाकर 6.13 डॉलर प्रति एमबीटीयू कर दिया गया है।
सरकार द्वारा अप्रैल, 2021 से सितंबर, 2021 की अवधि के लिए निर्धारित गैस की कीमत की तुलना में मौजूदा भाव करीब दोगुना है। इस अवधि के दौरान घरेलू गैस की कीमत 1.79 डॉलर प्रति एमबीटीयू थी, जबकि कठिन गैस की सीलिंग कीमत 3.62 प्रति एमबीटीयू थी। इसका मतलब यह होगा कि पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) से मिलने वाली रसोई गैस और कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) अब और महंगी हो जाएगी।
वैश्विक मानकों में गैस की कीमतों में मजबूती की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे घरेलू दरें तय की जाती हैं।
2014 से घरेलू गैस की कीमत एक फॉर्मूले से की जा रही है, जिसमें वैश्विक गैस केंद्रों पर प्राकृतिक गैस की कीमत के भारत औसत के मुताबिक इसका निर्धारण होता है। दोनों की कीमतें कुल मिलाकर एक दिशा में चलती हैं। घरेलू गैस की कीमत की गणना 3 महीने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के मुताबिक होती है। इसका मतलब यह हुआ कि अक्टूबर-मार्च, 2022 के गैस की कीमत का निर्धारण 30 जून, 2021 तक की वैश्विक कीमतों के मुताबिक है।
मौजूदा कीमतों का दबाव उन उत्पादक कंपनियों पर पड़ रहा था जो प्राकृतिक गैस के अन्वेषण और उत्पादन से जुड़ी हैं। तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी), ऑयल इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) बीपी और केयर्न ऑयल ऐंड गैस (वेदांता की इकाई) कुछ प्रमुख कंपनियां हैं, जिन्हें कीमतों में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।
कीमतों में बढ़ोतरी से आरआईएल और बीपी के आर क्लस्टर, केजी डी-5 ब्लॉक के अल्ट्रा डीप वाटर गैस फील्ड, भारत के पूर्वी तट की परियोजनाओं को लाभ मिलेगा। ओएनजीसी के केजी-डीडब्ल्यूएन 98/2  परियोजना को भी बढ़ी कीमतों का लाभ मिलेगा। केयर्न ऑयल ऐंड गैस, वेदांता ऑयल ऐंड गैस, को भी फायदा होगा क्योंकि ये राजस्थान के तेल वाले इलाकों में प्राकृतिक गैस का उत्पादन करती हैं।
एमके ग्लोबल फाइनैंशियल सर्विसेज में सीनियर रिसर्च एनलिस्ट शबरी हजारिका ने कहा, ‘प्राकृतिक गैस की कीमत 3.5 डॉलर प्रति एमबीटीयू होने से घरेलू कंपनियों के लिए अच्छी स्थिति है।  1 अप्रैल,  2022 से 30 सितंबर, 2022 के लिए ऐसा हो सकता है।’ उन्होंने कहा कि 7-8 डॉलर प्रति एमबीटीयू कीमत कठिन क्षेत्रों से गैस निकालने वालों के लिए लाभदायक है। 1 अप्रैल, 2022 से 30 सितंबर, 2022 के लिए कीमतों का यह स्तर होने की संभावना है।
 

First Published - September 30, 2021 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट