facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ऑटोमोबाइल ढुलाई से 34 प्रतिशत बढ़ी कमाई

Last Updated- December 11, 2022 | 8:57 PM IST

वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय रेलवे की ऑटोमोबाइल ढुलाई से कमाई में 34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा कि नैशनल ट्रांसपोर्टर ने 2021-22 में 33.5 लाख टन ऑटोमोबाइल की ढुलाई की है।
भारतीय रेलवे ने 2021-22 में अब तक की सबसे बड़ी सालाना ढुलाई में वृद्धि दर्ज की है और 12,788 लाख टन माल ढुलाई की है। रेल मंत्रालय की ओर से हाल में जारी आंकड़ों के मुताबिक इसमें पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1,762 टन की वृद्धि दर्ज की गई है।
अधिकारी ने कहा, ‘हम पहले ही 12,500 लाख टन माल ढुलाई का अपना लक्ष्य इस साल पार कर चुके हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि पूरे वित्त वर्ष में 14,000 टन माल की ढुलाई होगी।’
उन्होंने कहा, ‘अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ी है और हमने इसे देखते हुए वैगन की आपूर्ति और प्रभावी निगरानी पर ध्यान केंद्रित किया।’
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि रेलवे की कुल माल ढुलाई के आंकड़ों में ऑटोमोबाइल का हिस्सा बहुत मामूली है क्योंकि यह अन्य बड़े सामान की तुलना में बहुत भारी नहीं होते, जो रेलवे के फ्रेट बास्केट में अहम भूमिका निभाते हैं।

First Published - March 2, 2022 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट