facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्रूड पाम ऑयल की कम खेप से दिसंबर में खाद्य तेल आयात 16% घटाः SEA

Advertisement

खाद्य तेलों के खंड में कच्चे पाम तेल का आयात 8,43,849 टन से घटकर 6,20,020 टन हो गया जबकि रिफाइंड पामोलीन की आवक 2,56,398 टन से मामूली गिरावट के साथ 2,51,667 टन रही।

Last Updated- January 12, 2024 | 4:41 PM IST
Vegetable Oil Import
Representative Image

कच्चे एवं रिफाइंड पाम तेल की खेप घटने से दिसंबर महीने में भारत का खाद्य तेल आयात सालाना आधार पर 16 प्रतिशत घटकर 13.07 लाख टन रह गया। उद्योग संगठन ‘सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (एसईए) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य तेलों का आयात पिछले साल दिसंबर में घटकर 13,07,686 टन रह गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 15,55,780 टन था।

खाद्य तेलों के खंड में कच्चे पाम तेल का आयात 8,43,849 टन से घटकर 6,20,020 टन हो गया जबकि रिफाइंड पामोलीन की आवक 2,56,398 टन से मामूली गिरावट के साथ 2,51,667 टन रही। हालांकि समीक्षाधीन अवधि में कच्चे सूरजमुखी तेल का आयात 1,94,009 टन से बढ़कर 2,60,850 टन हो गया।

गैर-खाद्य तेल का आयात दिसंबर, 2022 के 10,349 टन से घटकर पिछले महीने 4,000 टन रह गया। एसईए ने कहा कि दिसंबर, 2023 में वनस्पति तेलों (खाद्य तेल और गैर-खाद्य तेल) का आयात एक साल पहले के 15,66,129 टन से 16 प्रतिशत घटकर 13,11,686 टन हो गया। तेल विपणन वर्ष 2023-24 के पहले दो महीनों में वनस्पति तेलों का कुल आयात 21 प्रतिशत घटकर 24,72,276 टन रह गया जबकि इसके एक साल पहले की समान अवधि में यह 31,11,669 टन था।

तेल विपणन वर्ष नवंबर से अक्टूबर तक चलता है। इस दौरान खाद्य तेलों का आयात 30,84,540 टन से घटकर 24,55,778 टन रहा जबकि अखाद्य तेलों का आयात 27,129 टन से घटकर 16,498 टन हो गया। नवंबर-दिसंबर 2023 के दौरान खाद्य तेल आयात में रिफाइंड पामोलीन की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत से बढ़कर 17 प्रतिशत हो गई है, जबकि कच्चे पाम तेल की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत से घटकर 83 प्रतिशत हो गई है।

नवंबर-दिसंबर 2023 की अवधि में पाम तेल का आयात 22,50,924 टन से घटकर 17,63,677 टन हो गया। सॉफ्ट ऑयल का आयात 8,33,616 टन से घटकर 6,92,101 टन रह गया।

Advertisement
First Published - January 12, 2024 | 4:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement