facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ईएसजी व उत्सर्जन में कमी इस्पात कंपनियों के लिए अवसर व चुनौती

Last Updated- December 12, 2022 | 3:12 AM IST

पिछले कुछ वर्षों के दौरान इस्पात उद्योग मं स्थिरता के मानदंडों में लगातार सुधार हुआ है लेकिन पर्यावरण पर प्रभाव की तीव्रता के लिए एक व्यापक योजना को लागू करने की जरूरत है। ईवाई इंडिया की एक रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है। लेखा फर्म ने ‘टुआड्र्स ग्रीनर स्टील- स्टीयरिंग द ट्रांजिशन’ शीर्षक से यह रिपोर्ट आज जारी की है।
अन्स्र्ट ऐंड यंग (ईवाई) उन चार बड़ी लेखा फर्मों में शामिल है जो परामर्श एवं सलाहकार सेवाएं प्रदान करती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्पात विनिर्माताओं के लिए कार्बन उत्सर्जन को कम करने का एजेंडा और पर्यावरण, सामाजिक एवं प्रशासन (ईएसजी) प्रदर्शन का महत्त्व चुनौती के साथ-साथ अवसर भी प्रदान करते हैं।
ईवाई इंडिया के पार्टनर एवं नैशनल लीडर (धातु एवं खनन) सौरभ भटनागर के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इस्पात विनिर्माताओं ने लंबे समय से ऊर्जा दक्षता को प्राथमिकता दिया है और हाल में चक्रीय अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों को अपनाने के लिए समेकित प्रयास किया है। उनकी सबसे बड़ी चुनौती अब भी इस्पात विनिर्माण प्रक्रिया के दौरान उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी लाना और कहीं अधिक सख्त उत्सर्जन लक्ष्यों को हसलि करना है। एक सफल व्यवस्था के लिए व्यापक रूपरेखा तैयार करना महत्त्वपूर्ण होगा। ऐसे सभी मार्ग इस्पात मूल्य शृंखला में स्थिरता संबंधी मानदंडों में सुधार करते समय कारोबारी जोखिम, अंतिम उत्पादों की गुणवत्ता और पूंजी लागत में संतुलन स्थापित करते हुए स्वच्छ प्रौद्योगिकी के उपयोग का विकल्प प्रस्तुत करते हैं।’
रिपोर्ट में कहा गया है कि भौतिक दक्षता में सुधार के लिए उच्च गुणवत्ता वाले लौह अयस्क एवं कोयले का उपयोग बढऩा चाहिए।
भटनागर ने कहा, ‘इस्पात विनिर्माताओं की रणनीतियों को लागू करने में सरकार, संयुक्त राष्ट्र, शिक्षाविद्, समुदाय और इस्पात कंपनियां जैसे विभिन्न हितधारक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्बन मूल्य निर्धारण ढांचे के अलावा सरकार को आरऐंडडी एवं वित्त के लिए मदद करने की आवश्यकता होगी ताकि बदलाव को प्रोत्साहित किया जा सके।’
उच्च उत्सर्जन श्रेणी में मौजूद कंपनियां बड़े पैमाने पर बात भ_ियों (ब्लास्ट फर्नेंस) का उपयोग कर रही हैं। चूंकि ऐसी अधिकांश प्रक्रिया तकनीकी रूप से पहले ही परिपक्व को चुकी हैं और इसलिए उल्लेखनीय निवेश के लिए कार्बन उत्सर्जन को कम करना संभव नहीं है।

First Published - June 28, 2021 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट