facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

उम्मीदों की फसल पर ओलों की आशंका

Last Updated- December 10, 2022 | 11:46 PM IST

दिल्ली सहित तमाम राज्यों में आज सुबह से ही बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश होती रही। चैत्र के महीने में आमतौर पर ऐसा नहीं होता है।
मौसम में आया यह बदलाव विशेषकर उत्तर भारत के किसानों की पेशानी पर बल डाल रहा है। इस समय किसी भी तरह की बारिश, ओलावृष्टि या आंधी रबी की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। उत्तरी भारत में बूंदाबांदी आने वाले दिनों में भी जारी रह सकती है। यही नहीं कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
उतरता चैत्र तथा वैशाख महीना रबी की कटाई का है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित पूरे उत्तरी भारत में इस समय गेहूं, जौ, चने, सरसों की कटाई या उसे निकालने का काम जोर शोर से चल रहा है। खेती के जानकारों का कहना है कि अच्छी धूप और कम नमी वाला मौसम इस समय जरूरी है।
यह अच्छी फसल तथा उसे खेतों से सुरक्षित मंडियों या घरों तक पहुंचाने के लिए जरूरी है। यह अलग बात है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम काफी बदला हुआ है। बादलवाही बूंदा बांदी तो आम हो गई है। किसान चिंतित हैं। राष्ट्रीय राजधानी में वातावरण में नमी 50 प्रतिशत से अधिक बनी रही।
ओले पड़ने की आशंका अलग से। खेती के लिहाज से कोई अच्छा संकेत नहीं। मौसम तथा खेती पर उसके असर पर निगाह रखने वाले जानकार कहते हैं कि मौसम बदल रहा है। पिछले कुछ वर्षों से यह बदलाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जैसे राजस्थान सहित कई राज्यों में इन दिनों बूंदाबांदी हो रही है।  

दिल्ली में मौसम विभाग के प्रवक्ता ने इसे सामान्य प्रक्रिया करार दिया है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसा होता है। आमतौर पर यह मार्च से ही शुरू हो जाता है इस बार तो अप्रैल में हुआ है।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, के कई हिस्सों में मामूली या ठीकठाक बारिश हो रही है। यह क्रम आने वाले दिनों में भी जारी रह सकती है। इनमें से कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। बदलते मौसम में किसानों को सलाह यही है कि वे अपनी फसलों को जितना जल्दी हो सके सहेज लें सुरक्षित कर लें।
दो दिनों से हो रही बारिश से पंजाब के किसान खासे चिंतित हैं। उनका कहना है कि अगर बूंदाबांदी अगले 2 दिनों तक जारी रही तो इससे फसलों को भारी नुकसान होगा। उधर कृषि वैज्ञानिकों का भी मानना है कि गेहूं की फसलों को भारी नुकसान होगा, जो अभी भी मैदानों में पड़ा है। हालांकि बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट की वजह से लोगों को गरमी से राहत जरूर मिली है।

First Published - April 8, 2009 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट