facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FSSAI ने खाद्य कारोबारियों को सालाना रिटर्न संशोधन में दी राहत

Advertisement

FSSAI ने सालाना रिटर्न में संशोधन के संबंध में एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया कि अब FBO सालाना रिटर्न में 31 मई के बाद भी संशोधन या अपडेट कर सकते हैं।

Last Updated- January 10, 2024 | 4:31 PM IST
अब तत्काल मिलेगा कुछ श्रे​णियों में खाद्य लाइसेंस, गलत जानकारी देने पर 10 लाख रुपये जुर्माना, Now food license will be available in some categories immediately, fine of Rs 10 lakh for giving wrong information
Representative Image

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य कारोबारियों को सालाना रिटर्न में संशोधन या अपडेट करने पर राहत दी है। हालांकि इसके लिए कारोबारियों को फीस देनी होगी। अभी तक खाद्य कारोबारी यानी फूड बिजनेस ऑपरेटर (FBO) को 31 मई तक सालाना रिटर्न में संशोधन/अपडेट करने की अनुमति थी। कोई भी निर्माता और आयातक खाद्य कारोबारी इस समय तक रिटर्न में संशोधन कर सकता था और इसके बाद संशोधन की अनुमति नहीं थी। लेकिन कारोबारी इस महीने से रिटर्न में नये नियमों के तहत संशोधन कर सकेगा। यह संशोधन वर्ष 2022-23 के रिटर्न से प्रभावी होगा।

दो बार कर सकते हैं रिटर्न में संशोधन

FSSAI ने सालाना रिटर्न में संशोधन के संबंध में एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया कि अब FBO सालाना रिटर्न में 31 मई के बाद भी संशोधन या अपडेट कर सकते हैं। संशोधन सिर्फ दो बार किया जा सकता है और इसके लिए फीस देनी होगी। 31 मई के बाद पहला संशोधन 3 महीने के भीतर यानी 31 अगस्त तक किया जा सकता है। इसके लिए एक साल की लाइसेंस फीस जीएसटी के साथ देनी होगी।

दूसरा संशोधन तीन महीने के बाद यानी संबंधित वित्त वर्ष में एक सितंबर से 31 मार्च तक किया जा सकेगा। इसके लिए कारोबारियों को दो साल की लाइसेंस फीस जीएसटी के साथ भरनी होगी। जो कारोबारी विलंब शुल्क के साथ 31 मई के बाद सालाना रिटर्न दाखिल करते हैं, उन्हें एक बार ही 31 मार्च तक रिटर्न में संशोधन करने की अनुमति होगी। इन कारोबारियों को दो साल की लाइसेंस फीस जीएसटी के साथ भरनी होगी।

अगले वर्ष के 31 मार्च के बाद मूल सालाना रिटर्न दाखिल करने वाले कारोबारियों को रिटर्न में संशोधन या अपडेट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उदाहरण के तौर अगर कोई कारोबारी 2022-23 के लिए सालाना रिटर्न देरी के कारण एक अप्रैल 2024 को दाखिल करता है, जबकि इसके लिए रिटर्न दाखिल करने की तिथि 31 मई 2023 थी।

ऐसे में खाद्य कारोबारी को रिटर्न में संशोधन करने की अनुमति नहीं होगी। सालाना रिटर्न में संशोधन का यह नियम वर्ष 2022-23 के रिटर्न से और इसी महीने से लागू से प्रभावी हो गया है।

Advertisement
First Published - January 10, 2024 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement