facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ईंधन की मांग में फिर से तेजी

Last Updated- December 12, 2022 | 3:36 AM IST

कोविड-19 की वजह से राज्यों में लगे लॉकडाउन में ढील के साथ भारत में जून के पहले पखवाड़े में ईंधन की मांग फिर से बढ़ गई, लेकिन पिछले साल के मुकाबले खपत अब भी कम है।  सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों के आंकड़े के मुताबिक जहां 1 से 15 जून के बीच पेट्रोल की बिक्री में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, डीजल की खपत में 12 प्रतिशत वृद्धि देखी गई। मार्च के बाद पहली बार किसी महीने में ईंधन की मांग में वृद्धि हुई है। कोविड-19 की दूसरी लहर के शुरू होने से पहले इस साल मार्च में ईंधन की मांग सामान्य स्तर के आसपास पहुंच गई थी।  लेकिन महामारी का प्रकोप बढऩे के साथ अलग-अलग राज्यों में लॉकडाउन लगने की वजह से वाहनों की आवाजाही कम हो गई और साथ ही आर्थिक गतिविधि पर असर पड़ा, जिससे ईंधन की मांग कम हो गई। मई में ईंधन की खपत अगस्त 2020 के बाद से सबसे कम थी। 

First Published - June 16, 2021 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट