facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पिछले साल से बढ़ेगी ईंधन की मांग

Last Updated- December 12, 2022 | 7:31 AM IST

भारत में ईंधन की मांग वित्त वर्ष 2021-22 में बढऩे की उम्मीद है, जो कोविड-19 महामारी के कारण प्रभावित हुई थी। हालांकि पेट्रोलियम प्लानिंग ऐंड एनॉलिसिस सेल (पीपीएसी) के ताजा अनुमान में शुरुआती अनुमान की तुलना में खपत में कमी आने का अनुमान लगाया गया है। ताजा अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में पेट्रोलियम उत्पादों की कुल मांग 2020-21 की तुलना में 9.85 प्रतिशत अधिक रहने का अनुमान है।
डीजल की मांग 2020-21 के 738.6 लाख टन से 13.30 प्रतिशत बढ़कर 2021-22 में 836.8 लाख टन रहने की संभावना है। आगामी वित्त वर्ष के दौरान तेज आर्थिक सुधार को देखते हुए यह उम्मीद जताई गई है, जिसकी वजह से ज्यादा भारी और वाणिज्यिक वाहन जैसे ट्रक सड़कों पर दौड़ेंगे। पेट्रोल की खपत में भी इसी तरह की वृद्धि के अनुमान हैं। पेट्रोल की खपत 2020-21 के 276.7 लाख टन से 13.32 प्रतिशत बढ़कर 2021-22 में 313.5 लाख टन पहुंचने का अनुमान है। यह व्यक्तिगत आवाजाही (दोपहिया और चारपहिया वाहन) बढऩे से पता चलता है, जो कोविड-19 के कारण की गई देशबंदी में पूरी तरह बंद हो गई थी।
रसोई गैस (एलपीजी) की खपत में 4.79 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी की संभावना है, जो 2020-21 के 277.1 लाख टन से बढ़कर 2021-22 में 290.3 लाख टन होने की संभावना है।  
लेकिन पीपीएसी के मांग के अनुमान के हाल के आंकड़े शुरुआती अनुमान की तुलना में कम है, जो 2021-22 के लिए लगाया गया था। पीपीएसी ने पहले अनुमान लगाया था कि डीजल की खपत 2021-22 में 1107.9 लाख टन पहुंच जाएगी, जबकि ताजा अनुमान में 32.40 प्रतिशत कम खपत का अनुमान लगाया गया है। इसी तरह से पेट्रोल की खपत नए अनुमान में 7.33 प्रतिशत कम है।

First Published - March 4, 2021 | 12:05 AM IST

संबंधित पोस्ट