facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इस सप्ताह गैस कीमतें हो सकती हैं दोगुनी

Last Updated- December 11, 2022 | 8:22 PM IST

गैस उत्पादक कंपनियों के लिए अच्छी खबर है। इस सप्ताह गैस के दाम में अच्छी-खासी वृद्धि की संभावना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज को केजी गैस के लिए 10 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट मिलने की उम्मीद है जबकि सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी को मुंबई हाई और अन्य क्षेत्रों के लिए दोगुना से अधिक कीमत प्राप्त हो सकती है।
सरकार की तरफ से देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमत की समीक्षा एक अप्रैल को होनी है। पिछले साल ऊर्जा के दाम में वृद्धि को देखते हुए ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) को नामांकन आधार पर दिए गए फील्डों से उत्पादित गैस का दाम बढ़कर 5.93 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (यूनिट) हो जाने की संभावना है जो फिलहाल 2.9 डॉलर यूनिट है।
मामले से जुड़े दो सूत्रों के अनुसार, वहीं रिलायंस और उसकी भागीदारी बीपी पीएलसी के केजी बेसिन में परिचालित डी6 जैसे कठिन स्थिति वाले ब्लॉक के लिए दाम 9.9 से 10.1 डॉलर प्रति यूनिट हो सकता है, जो फिलहाल 6.13 डॉलर प्रति यूनिट है। रिलायंस-बीपी परिचालित केजी क्षेत्रों को कठिन फील्ड की श्रेणी में रखा जाता है।
ये दरें नियमित क्षेत्रों (ओएनजीसी की मुंबई तटीय क्षेत्र में बसई फील्ड) और केजी बेसिन जैसे मुक्त बाजार क्षेत्रों के लिए अबतक की सबसे ऊंची कीमत है। साथ ही अप्रैल, 2019 के बाद यह दूसरा मौका है जब दरें बढ़ेंगी और यह वृद्धि ऐसे समय हो रही है, जब मानक अंतरराष्ट्रीय कीमतें मजबूत हुई हैं। सरकार हर छह महीने पर ‘1 अप्रैल और एक अक्टूबर’ को दरें निर्धारित करती है। यह निर्धारण अमेरिका, कनाडा और रूस जैसे अधिशेष गैस वाले देशों में जारी सालाना औसत कीमतों के आधार पर होता है। इसमें एक तिमाही का अंतर होता है।

First Published - March 30, 2022 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट