facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सोना 1,900 डॉलर प्रति औंस से ऊपर

Last Updated- December 12, 2022 | 4:26 AM IST

जनवरी के बाद बुधवार को सोना पहली बापर 1,900 डॉलर के स्तर को पार कर गया। सोने का हाजिर भाव 8 जनवरी के बाद से अपने ऊंचे स्तरों (1,920 डॉलर) पर पहुंचने के बाद 0.2 प्रतिशत चढ़कर 1,903.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
अमेरिकी स्वर्ण वायदा भी 0.4 प्रतिशत बढ़कर 1,904.70 डॉलर पर रहा। बैंक ऑफ चाइना इंटरनैशनल में जिंस बाजार रणनीति की प्रमुख जियाओ फू ने कहा, ‘अमेरिकी 10 वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल दो सप्ताहों में निचले स्तर पर पहुंच गया जिससे सोने में कुछ टेक्नीकल खरीदारी को बढ़ावा मिला।’ फू ने कहा, ‘ऐसा लग रहा है कि 1,900 बेहद मजबूत स्तर है।’ उन्होंने कहा कि मई में अमेरिकी श्रम बाजार में धीमी तेजी को सोने के लिए सकारात्मक माना जा सकता है, क्योंकि इसका मतलब होगा कि फेडरल रिजर्व लंबे समय तक अनुकूल नीतिगत रुख बनाए रख सकता है। निवेशकों की नजर गुरुवार के जीडीपी और बेरोजगारी के दावों तथा शुक्रवार को आने वाले उपभोक्ता खर्च से संबंधित आंकड़ों पर लगी हुई है।
अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल दो सप्ताह के निचले स्तर के आसपास बना रहा, जिससे सोने में निवेश की लागत घटी। सोने का इस्तेमाल अक्सर मुद्रास्फीति के खिलाफ हेजिंग के तौर पर किया जाता रहा है और इस कीमती धातु को अमेरिका तथा ब्रिटेन में कीमत वृद्घि दर्शाने वाले ताजा आंकड़े से मजबूती मिली है।

First Published - May 26, 2021 | 9:22 PM IST

संबंधित पोस्ट