facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Futures Market: मजबूत मांग के चलते सोना और चांदी के वायदा भाव में उछाल

Advertisement

Futures Market यानी वायदा भाव में सोना 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ और चांदी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ बढ़ी।

Last Updated- July 06, 2023 | 8:09 PM IST
Gold and Silver Rate today

गुरुवार को सोना और चांदी दोनों के वायदा भाव (Futures Market) में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 91 रुपये की तेजी के साथ 58,564 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 91 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,564 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

इसमें 10,916 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,926 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी में भी देखने को मिला उछाल

वहीं, हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 268 रुपये की तेजी के साथ 71,625 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 268 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,625 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

Also Read: Gold Silver Price Today: सस्ते हुए सोना चांदी, चेक करें आज के दाम

इसमें 12,188 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 23.43 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 8:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement