कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: US-ईरान विवाद के बीच सोना ₹1.51 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

Gold-Silver Price Today: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव के चलते सोना और चांदी के वायदा भाव में गिरावट, निवेशकों की नजर आगे के ट्रेंड पर टिकी।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- April 13, 2026 | 9:55 AM IST

Gold and Silver Price Today, April 13: सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,51,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,39,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 1,105 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,547 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,52,652 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,028 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,624 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,51,695 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,51,457 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी हुई सस्ती

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 4,912 रुपये की गिरावट के साथ 2,38,362 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,43,274 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 4,274 रुपये की गिरावट के साथ 2,39,000 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,39,068 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,37,190 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver Price लुढ़के

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,710 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,787.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 50.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,736.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 74.85 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.48 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.06 डॉलर की गिरावट के साथ 74.41 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,51,547 1,52,652 1,51,624
चांदी 2,38,362 2,43,274 2,39,000
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,710 4,787.40 4,736.90
चांदी 74.85 74.41 75.75

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : April 13, 2026 | 9:55 AM IST