कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: नवरात्रि पर गोल्ड खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! सोना-चांदी के दाम में गिरावट; चेक करें रेट

Gold-Silver Price: घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,55,750 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,51,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- March 18, 2026 | 9:45 AM IST

Gold and Silver Price Today, March 18: सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,55,750 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,51,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 327 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,658 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,55,985 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 201 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,784 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,55,784 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,55,600 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 1,615 रुपये की गिरावट के साथ 2,51,498 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,53,113 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,107 रुपये की गिरावट के साथ 2,51,006 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,51,498 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,50,919 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह पढ़ें: Silver Outlook: चांदी की चमक बढ़ाएंगे ये 4 फैक्टर्स, Tata MF ने बताया- कैसे लगाएं पैसा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में फीके पड़े Gold and Silver

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 5,010.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,008.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 13.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,994.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 79.39 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 79.92 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.45 डॉलर की गिरावट के साथ 78.46 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,55,658 1,55,985 1,55,784
चांदी 2,51,498 2,53,113 2,51,006
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,010.60 5,008.20 4,994.40
चांदी 79.39 79.92 78.46

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : March 18, 2026 | 9:45 AM IST