कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price: US-ईरान डील की उम्मीद से घरेलू और वैश्विक बाजारों में सोना-चांदी के दाम तेज हुए, MCX पर सोना 1.50 लाख और चांदी 2.43 लाख रुपये के पार पहुंची।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- June 12, 2026 | 9:37 AM IST

Gold and Silver Price Today, June 12: अमेरिका ईरान के बीच डील होने की उम्मीद में सोने चांदी के वायदा भाव में अब तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,50,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,43,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 1,663 रुपये की तेजी के साथ 1,50,595 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,48,932 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,386 रुपये की तेजी के साथ 1,50,318 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,50,600 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,50,316 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह पढ़ें: Gold Price Outlook: सोने पर दबाव बरकरार, इस सप्ताह पश्चिम एशिया तनाव और अमेरिका-चीन के आंकड़े तय करेंगे चाल

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 3,123 रुपये की तेजी के साथ 2,42,776 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,39,653 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,826 रुपये की तेजी के साथ 2,43,479 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,44,817 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,42,850 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,234.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,114 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 100.30 डॉलर की तेजी के साथ 4,214.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 67.49 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 64 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.12 डॉलर की तेजी के साथ 67.12 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,50,595 1,48,932 1,50,318
चांदी 2,42,776 2,39,653 2,43,479
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,234.90 4,114 4,214.30
चांदी 67.49 64 67.12

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : June 12, 2026 | 9:37 AM IST