कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: शादी सीजन से पहले सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट; खरीदने से पहले चेक करें आज के रेट

Gold-Silver Price: शादी सीजन से पहले सोना 1,49,800 और चांदी 2,32,550 के करीब फिसली, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी का रुख बरकरार।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- April 07, 2026 | 10:38 AM IST

Gold and Silver Price Today, April 7: सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,49,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,32,550 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 222 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,759 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,49,981 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 181 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,800 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,49,823 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,49,625 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 1,379 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,000 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,33,379 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 804 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,575 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,32,575 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,31,800 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह पढ़ें: Gold ETF में बड़ा बदलाव! अब असली सोने की जगह ‘पेपर गोल्ड’ का खेल, निवेशकों के लिए चेतावनी?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver price लुढ़के

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है।  Comex पर सोना आज 4,678.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,684.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 13.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,671.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 72.86 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 72.84 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 72.58 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,49,759 1,49,981 1,49,800
चांदी 2,32,000 2,33,379 2,32,575
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,678.60 4,684.70 4,671.40
चांदी 72.86 72.84 72.58

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : April 7, 2026 | 10:19 AM IST