कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: सोना ₹1.49 लाख के पार, चांदी हुई सस्ती; जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: सोने के वायदा भाव में तेजी जारी है, जबकि चांदी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव में कारोबार कर रही है।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- May 05, 2026 | 10:20 AM IST

Gold and Silver Price Today, May 5: सोने के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,49,550 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,43,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव तेजी, जबकि चांदी के नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 410 रुपये की तेजी के साथ 1,49,749 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,49,339 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 216 रुपये की तेजी के साथ 1,49,555 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,49,950 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,49,472 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह पढ़ें: सोने की चमक पड़ी फीकी? तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के डर से सोना 1% टूटा

चांदी पड़ी सुस्त

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 469 रुपये की गिरावट के साथ 2,43,426 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,43,895 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 295 रुपये की गिरावट के साथ 2,43,600 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,43,760 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,43,263 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में तेजी और चांदी के भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,534 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,533.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 17.40 डॉलर की तेजी के साथ 4,550.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 73.17 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 73.52 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ 73.21 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,49,749 1,49,339 1,49,555
चांदी 2,43,426 2,43,895 2,43,600
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,534 4,533.30 4,550.70
चांदी 73.17 73.52 73.21

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : May 5, 2026 | 10:20 AM IST