कमोडिटी

Gold and Silver Price Today: सोना ₹1.48 लाख के नीचे फिसला, चांदी भी लुढ़की; खरीदारी से पहले चेक करें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के वायदा भाव आज गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- April 06, 2026 | 9:44 AM IST

Gold and Silver Price Today, April 6:  सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,48,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,29,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 833 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,847 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,49,680 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,181 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,499 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,48,847 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,48,298 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 1,779 रुपये की गिरावट के साथ 2,30,716 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,32,495 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,597 रुपये की गिरावट के साथ 2,29,898 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,30,851 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,29,651 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver Price नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही।  Comex पर सोना आज 4,675 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,679.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 25.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,654.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 72.72 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 72.92 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.85 डॉलर की गिरावट के साथ 72.07 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,48,847 1,49,680 1,48,499
चांदी 2,30,716 2,32,495 2,29,898
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,675 4,679.70 4,654.40
चांदी 72.72 72.92 72.07

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : April 6, 2026 | 9:44 AM IST