कमोडिटी

Gold and Silver price today: सोना ₹2,144 टूटा, चांदी ₹2.43 लाख से नीचे उतरी

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय सोने का कॉन्ट्रैक्ट 2,144 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,564 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- April 02, 2026 | 10:06 AM IST

Gold and Silver Price today: सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव गुरुवार (2 अप्रैल) को गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,51,550 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,32,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 1,218 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,490 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,53,708 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,144 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,564 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,52,490 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,51,161 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट 701 रुपये की गिरावट के साथ 2,42,800 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,43,501 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 11,327 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,174 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,42,800 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,29,888 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 4,764.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,783.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 107.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,676.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 75.15 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.07 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.58 डॉलर की गिरावट के साथ 72.49 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,52,490 1,53,708 1,51,564
चांदी 2,42,800 2,43,501 2,32,174
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,764.90 4,783.20 4,676.10
चांदी 75.15 76.07 72.49

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : April 2, 2026 | 10:06 AM IST