कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद सोना-चांदी की कीमतों में उछाल; फटाफट चेक करें आज के रेट

Gold-Silver Price Today: ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के वायदा भाव में तेज उछाल दर्ज हुआ।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- April 08, 2026 | 10:11 AM IST

Gold and Silver Price Today, April 8: ईरान अमेरिका के बीच सीजफायर के बाद सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,53,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,42,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव तेज

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 3,261 रुपये की तेजी के साथ 1,53,550 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,50,289 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,210 रुपये की तेजी के साथ 1,53,499 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,53,944 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,53,389 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चढ़ी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 9,253 रुपये की तेजी के साथ 2,40,601 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,31,348 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 11,554 रुपये की तेजी के साथ 2,42,902 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,44,770 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,42,601 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह पढ़ें: कच्चे तेल में गिरावट से रुपया मजबूत, 36 पैसे उछलकर 92.64 प्रति डॉलर पर खुला

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver चमके

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,747.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,684.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 150.60 डॉलर की तेजी के साथ 4,835.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 73.45 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 71.98 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.65 डॉलर की तेजी के साथ 76.64 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,53,550 1,50,289 1,53,499
चांदी 2,40,601 2,31,348 2,42,902
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,747.20 4,684.70 4,835.30
चांदी 73.45 71.98 76.64

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : April 8, 2026 | 10:11 AM IST