कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में अचानक गिरावट! MCX से Comex तक भाव लुढ़के; जानें आज के रेट

Gold-Silver Price Today: आज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई, MCX और Comex दोनों पर कीमतों में नरमी देखने को मिली।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- May 22, 2026 | 9:55 AM IST
Gold and Silver Price Today, May 22: सोने चांदी के वायदा भाव में आज नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज गिरावट के साथ खुले।  खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,59,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,74,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव  गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 108 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,498 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,59,606 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 404 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,202 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,59,498 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,58,816 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी हुई सस्ती

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 1,083 रुपये की गिरावट के साथ 2,73,800 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,74,883 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 738 रुपये की गिरावट के साथ 2,74,145 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,74,350 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,73,266 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के भाव 3 लाख रुपये पार कर चुके हैं। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,544.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,542.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 19.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,523.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 77.01 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.73 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 0.39 डॉलर की गिरावट के साथ 76.34 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,59,498 1,59,606 1,59,202
चांदी 2,73,800 2,74,883 2,74,145
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,544.20 4,542.50 4,533.90
चांदी 77.01 76.73 76.34

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : May 22, 2026 | 9:55 AM IST