कमोडिटी

Gold and Silver Price Today: सोना 1.53 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; चेक करें आज के रेट

Gold Silver Price Today: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के वायदा भाव में तेज उछाल, निवेशकों की नजरें आगे की चाल पर टिकीं।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- April 22, 2026 | 11:57 AM IST

Gold and Silver Price Today, April 22: कारोबार की शुरुआत में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,53,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,48,950 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 1,664 रुपये की तेजी के साथ 1,53,335 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,51,671 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,609 रुपये की तेजी के साथ 1,53,280 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,53,699 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,53,200 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 4,016 रुपये की तेजी के साथ 2,48,717 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,44,701 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 4,259 रुपये की तेजी के साथ 2,48,959 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,49,423 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,48,483 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगे हुए Gold and Silver Price

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना आज 4,738.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,719.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 53.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,773.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 76.84 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.48 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.32 डॉलर की तेजी के साथ 77.81 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,53,335 1,51,671 1,53,280
चांदी 2,48,717 2,44,701 2,48,959
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,738.70 4,719.60 4,773.10
चांदी 76.84 76.48 77.81

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : April 22, 2026 | 11:57 AM IST