कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: सोना 1,56,700 के पार, चांदी 2.61 लाख के करीब; फटाफट चेक करें आज के रेट

Gold-Silver Price Today: सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के बीच सोना और चांदी दोनों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- March 17, 2026 | 10:15 AM IST

Gold and Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,56,750 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,61,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 1,155 रुपये की तेजी के साथ 1,56,891 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,55,736 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,004 रुपये की तेजी के साथ 1,56,740 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,56,996 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,56,675 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 4,925 रुपये की तेजी के साथ 2,61,457 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,56,532 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,165 रुपये की तेजी के साथ 2,61,457 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,55,701 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,58,338 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह पढ़ें: Silver Outlook: चांदी की चमक बढ़ाएंगे ये 4 फैक्टर्स, Tata MF ने बताया- कैसे लगाएं पैसा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमके सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 5,012.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,002.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 25.90 डॉलर की तेजी के साथ 5,028.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 80.92 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 80.68 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.85 डॉलर की तेजी के साथ 81.53 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,56,891 1,55,736 1,56,740
चांदी 2,61,457 2,56,532 2,58,697
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,012.20 5,002.20 5,028.10
चांदी 80.92 80.68 81.53

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : March 17, 2026 | 10:15 AM IST